भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी  एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष आज भी जनजातीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम का अमिट प्रतीक है। विदेशी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता का बिगुल फूंकने वाले ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय अस्मिता व संस्कृति की रक्षा के लिए एक मजबूत आंदोलन की नींव रखी। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष करने वाले वीर बिरसा मुंडा जी के महान बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *