समस्त देशवासियों को ‘विश्व महासागर दिवस’ की शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व महासागर दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व महासागर दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये, इस विशेष दिवस पर प्रकृति से उपहार स्वरूप प्राप्त महासागरों को प्रदूषित होने से बचाएं तथा इसकी सुरक्षा व संरक्षण हेतु संकल्पित हों।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- महासागर पृथ्वी की जीवनरेखा हैं। वे जलवायु को संतुलित रखते हैं, जैव विविधता को संरक्षण देते हैं और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार हैं। आइए, इस अवसर पर समुद्री प्रदूषण को कम करने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और महासागरों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *