बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन: डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान योद्धा, अद्वितीय सेनानायक एवं वीरता के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए साहस, त्याग और धर्मनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने अन्याय, अत्याचार और दमन के विरुद्ध संघर्ष कर साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल प्रस्तुत की। उनका वीरतापूर्ण जीवन और सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव धर्म एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *