जनसेवी वंशिका सोनकर ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, वाहेगुरु से की अरदास

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पंजाब भ्रमण के दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और सभी की खुशहाली की कामना की।

समाज सेवी वंशिका सोनकर ने हाल ही में अपने पंजाब भ्रमण के दौरान अमृतसर शहर के प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने गुरूद्वारे में मत्था टेककर वाहे गुरु से समस्त देश व प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की।

पार्षद वंशिका सोनकर ने प्रार्थना करते हुए कहा- “हे वाहे गुरु! सभी का कल्याण हो, सब सुखी व निरोग हों। किसी के भी जीवन में कोई दुःख या पीड़ा न हो। सभी को सद्बुद्धि मिले और इस संसार में प्रेम और भाईचारे का विस्तार हो, यही कामना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *