देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर को राजधानी देहरादून में आयोजित ‘एजु लीडर्स कॉन्क्लेव 2026’ सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह देकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब द्वारा दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड कैम्पस, पौंधा में किया गया।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान सीबीएसई के हेड सीओई मनीष त्यागी द्वारा दिया गया। डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में डॉ. अभिनव कपूर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहकर सेवाएं दे रहे हैं।