विश्व साइकिल दिवस पर जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने जागरूकता हैतु दिया सन्देश

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व साईकिल दिवस’ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व साइकिल दिवस’ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाएं, अच्छी सेहत के लिए साइकिल अवश्य चलाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा-दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। यह विशेष दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य साइकिल को एक सरल, किफायती, विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल स्थायी परिवहन साधन के रूप में मान्यता देना है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व साइकिल दिवस मनाए जाने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *