अपने पिता से प्रेरणा लेकर ही जनता की सेवा कर रही हैं पार्षद वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र की आम जनता की आवाज बन चुकी हैं। वे अब वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने वाली पार्षद के रूप में पहचानी जाने लगी हैं। लोगों की तकलीफों एवं दुख-दर्द का हमेशा ध्यान रखने वाली पार्षद वंशिका सोनकर आज जनप्रिय नेत्री बन चुकी हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड इंदिरा कॉलोनी में नियमित तौर पर जनसमस्याओं का संज्ञान ले रही हैं और जनता की परेशानियों को दूर करने का अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही हैं। अपने वार्ड में जनहित से जुड़े एवं विकास के कार्य करवाने में वे कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।

वार्ड संख्या 18 के पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई की पुत्री वंशिका सोनकर अपने पिता के अनुभवों से सीख लेकर उनके मार्गदर्शन में ही वार्ड के भीतर विकास कार्य करवा रही हैं। वहीं वार्ड के भीतर लंबे समय से रूके हुए कार्यों को भी पार्षद वंशिका सोनकर पूर्ण करवाने के प्रयास कर रही हैं।

युवा पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे वार्ड की जनता के हित के लिए एवं जनसेवा करने के उद्देश्य से ही पार्षद बनी हैं। जनसेवी अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर अपने पिता से प्रेरणा लेकर ही जनता की सेवा कर रही हैं। वार्ड के भीतर पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा करवाये जा रहे कार्यों की आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है। अपने मृदुभाषी एवं कुशल व्यवहार से उन्होंने जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *