देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पेशवा बाजीराव प्रथम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अप्रतिम वीरता के प्रतीक एवं मराठा साम्राज्य के गौरव पेशवा बाजीराव प्रथम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। पेशवा बाजीराव प्रथम जी की अद्वितीय युद्धनीति, नेतृत्व क्षमता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण ने भारतीय इतिहास में वीरता और रणनीति का स्वर्णिम अध्याय रचा, जो आज भी हम सभी के सामने साहस, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा-साहस एवं वीरता के प्रतीक, मराठा साम्राज्य के गौरव, अजेय योद्धा वीर पेशवा बाजीराव प्रथम जी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता, अटल साहस और अप्रतिम पराक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए न सिर्फ प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश भी देते रहेंगे।