गुजरात में एक बार फिर सुशासन और विकास का “कमल” पूरे विश्वास के साथ खिला है : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस बड़ी सफलता पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने  कहा- गुजरात में एक बार फिर सुशासन और विकास का “कमल” पूरे विश्वास के साथ खिला है। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 15 नगर निगमों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जो जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- यह जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के सशक्त संगठन, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन एवं गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी के नेतृत्व में हुए विकास तथा जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

उन्होंने कहा- इस ऐतिहासिक जीत पर विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं और समर्पित कार्यकर्ताओं व जागरूक मतदाताओं का अभिनंदन, जिनके अथक परिश्रम से यह सफलता संभव हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *