May 15, 2024

पर्वत वाणी

न्यूज़ पोर्टल

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सूची का पिछले कई दिनों से इंतजार किया जा रहा था। पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई थी इस बैठक के बाद पहली सूची तैयार कर ली गई थी। यह सूची आज जारी कर दी गई है। इस सूची में कई मौजूदा सांसदों और मंत्रियों के टिकट कटे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव खेला है। बता दें कि पीएम मोदी ने इन चुनावों में पार्टी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। यह सूची इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है।

लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का शामिल

बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस पहली सूची में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों के 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों को नाम है। इसके साथ ही 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया है।

इन राज्यों के इतने उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, कर्नाटक के 12, तेलंगाना के 09, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जमू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल प्रदेश के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 1 और दमन और द्वीव के 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।

news