May 15, 2024

पर्वत वाणी

न्यूज़ पोर्टल

राज्य की महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है भावना पांडे ने

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, प्रसिद्ध जनसेवी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से दमदार प्रत्याशी भावना पांडे हमेशा ही उत्तराखंड के हित की बात करतीं आईं हैं। वे प्रदेशवासियों के हक़ के लिए आवाज़ उठाती आ रही हैं। उन्होंने विशेषतौर पर राज्य की महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व लगभग 8 महीनों तक उन्होंने राज्य के बेरोजगार युवाओं और महिला संगठनों के आंदोलनों को अपना समर्थन दिया।

जनसेवी भावना पांडे सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सबसे पहले आगे आईं और बढ़चढ़कर पीड़ितों की मदद की। आज भी मदद करने का उनका ये जज्बा कायम है और हमेशा ही वे जरूरतमंद व मजबूर लोगों की सहायता हेतु तत्पर रहतीं हैं। हरिद्वार क्षेत्र में उन्होंने बीते काफी कम समय में अनेक जनसमस्याओं का समाधान करवाया। आज भी वे लोगों की तकलीफों को दूर करने के लिए अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं। वे क्षेत्र के किसानों, महिलाओं और युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाती रही हैं।

देवभूमि की बेटी भावना पांडे का कहना है कि वे राज्य आंदोलनकारी हैं, उन्होंने अपने साथी आंदोलनकारी भाई-बहनों के साथ बड़ी लड़ाई लड़कर व अनेक यातनाओं को सहकर ये राज्य लिया हैं। उनका कहना है कि वे अपनी आँखों के सामने इस राज्य को बर्बाद होते नहीं देख सकती, इसी के चलते उन्होंने आवाज़ उठाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विरोधियों को इस राज्य के भीतर कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि “चाहे जितनी भी कोशिशें कर लो मगर मेरी आवाज़ को नहीं दबा पाओगे। ना डरूंगी, ना रुकूंगी देवभूमि उत्तराखंड के हित के लिए हमेशा आवाज़ उठाई है और आगे भी लड़ती रहूंगी।

news