May 14, 2024

पर्वत वाणी

न्यूज़ पोर्टल

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल गर्ल पर हुआ एसिड अटैक, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला द्वारका से सामने आया है। यहां एक स्कूल गर्ल पर एसिड अटैक हुआ है। एक लड़के ने लड़की पर एसिड से हमला किया है। ये घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और दिल्ली पुलिस के अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे पीसीआर कॉल आई। इसमें यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे 2 बाइक सवार लोगों ने एसिड जैसी किसी चीज से हमला किया।

घटना के वक्त छोटी बहन के साथ थी पीड़ित
दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लड़की का इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। इस बारे में डॉक्टर ज्यादा बेहतर बता पाएंगे।

news