देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर, सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। शिक्षा के महत्व को सर्वोपरि रखने वाले डॉ. राधाकृष्णन का आदर्श जीवन, सहज व्यक्तित्व व सेवाभाव आज भी हमें प्रेरित करता है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। ’आधुनिक भारत-शिक्षित भारत’ के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणाप्रद हैं।