जनसेवी भावना पांडे ने खास व आम लोगों संग खेली होली, जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने रंगोत्सव के पावन अवसर पर अपने परिचितों संग जमकर होली खेली और सभी को शुभकामनाएं देने के साथ ही समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

होली के पावन अवसर पर उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने सियासी मतभेद को भुलाकर राजनेताओं सँग होली खेली और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इस अवसर पर भावना पांडे ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर जाकर होली खेली। उन्होंने दोनों दिग्गज नेताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा जहां भावना पांडे को विभिन्न प्रकार के लज़ीज़ व्यंजन पेश किये गये, तो वहीं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

होली के मौके पर समाजसेवी भावना पांडे ने खास लोगों के साथ ही अपने परिचितों व आम लोगों के बीच जाकर भी होली खेली। उन्होंने सभी को रंग लगाकर गले लगाया और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ होली के पावन पर्व का आनंद लिया।

भावना पांडे ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को पुराने मतभेद भुलाकर खुशियां बांटने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *