महान समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें सादर नमन: डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी एवं शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक व शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन!

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शिक्षाविद ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जीवन शिक्षा, सेवा और सामाजिक सुधार का आदर्श उदाहरण है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आपके संघर्ष एवं वंचितों के उन्नयन व नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए आपके प्रयास हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *