नेल्सन मंडेला की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मंडेला की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति, महान मानवाधिकार सेनानी एवं विश्व शांति के प्रतीक नेल्सन मंडेला जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। समानता, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति उनका संघर्ष एवं समर्पण पूरी मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मानवता, समानता और न्याय के प्रति नेल्सन मंडेला जी का समर्पण पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श हमें सदैव शांति, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *