चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने मां भारती के वीर सपूत, देश के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- “वीरता और साहस के पर्याय, अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं देश के महान क्रांतिकारी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा-“अभी भी जिसका खून न खौला, वो खून नही पानी है, जो देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।” जैसे वचनों से देश के युवाओं के दिलों राष्ट्रीयता और आजादी के लिए जोश भरने वाले वीरता और साहस के पर्याय, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की कुर्बानी को देश युगों-युगों तक याद रखेगा।

वहीं वंशिका सोनकर ने महान क्रांतिकारी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक का स्मरण करते हुए कहा- महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं पूर्ण स्वराज की माँग को प्रखरता से उठाने वाले “लोकमान्य” के नाम से प्रसिद्ध बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर सादर नमन। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनका जीवन एवं स्वराज के लिए किया गया उनका संघर्ष देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *