जनता की परेशानियों को दूर करना ही पहली प्राथमिकता है : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। चाहे मौसम कैसा भी हो वे बिना परवाह किये मौके पर नज़र आती हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की परेशानियों को दूर करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में वार्ड संख्या 18 के सीमाक्षेत्र पर नाले पर बने पुल के निकट से लेकर मुख्य बाज़ार तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के माध्यम से टूटी सड़कों पर पैचिंग का कार्य करवाया। उनका मानना है कि वार्ड की हर सड़क महत्वपूर्ण है, सड़कों की स्थिति बेहतर हो और क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिले, इसी उद्देश्य से वार्ड में लगातार आवश्यक कार्य करवाए जा रहे हैं।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास, हर गली तक हो यही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बावजूद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने से नहीं चूकीं। लगातार हो रही बारिश के बीच उनके द्वारा आंगनवाड़ी के पास, डॉक्टर राय के क्लिनिक के पास और कुमार चौक के समीप खराब हुए सिविर ब्लॉक को दुरुस्त करवाने का कार्य कराया गया।

वंशिका सोनकर ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद बारिश में भीगते हुए काम करना आसान नहीं है, लेकिन जनता ने विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, तो उस विश्वास को निभाना भी हमारा कर्तव्य है। “कुछ देर के लिए काम रुक सकता है, जिम्मेदारी नहीं।” वार्ड में स्वच्छता की दिशा में एक और कदम बढाते हुए उन्होंने 14 सीवर चैंबरों की सफाई करवाकर मलबा बाहर निकलवाया, जिसमें पंचायती मंदिर वाली गली के 6 और वाल्मीकि मंदिर, लसियाल चौक के 8 चैंबर शामिल हैं।

वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि जनता की सुविधा और बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए कार्य निरंतर जारी है। वहीं जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर जिम्मेदारी से कार्य किया जा रहा है। जनता की तकलीफों का समाधान करते हुए उन्होंने वार्ड के भोर का तारा स्कूल के निकट टूटी सड़क को अपने खर्च पर दुरुस्त करवाया। बता दें कि पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनके निवारण की कोशिशें कर रही हैं। उनके द्वारा जनता को राहत पहुंचाने के प्रयासों की हर कोई सराहना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *