आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लें : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने “राष्ट्रीय आंतकवाद विरोधी दिवस” पर विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को “राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस” पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आतंकवाद से लड़ने वाले आप सभी वीरों का साहस, समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। आइए, इस अवसर पर आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *