पावन पर्व बैसाखी आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘बैसाखी’ के पावन पर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को बैसाखी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बैसाखी का ये पावन त्यौहार आप सभी के जीवन में ढ़ेर सारी खुशियां एवं सुख-समृद्धि लेकर आये, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बैसाखी और सतुआन के नाम से मशहूर यह त्यौहार मेष संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है। यह त्यौहार मौसम में बदलाव और फसलों की पैदावार की खुशी को दर्शाता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में बैसाखी को मनाने का तरीका भी अलग है। असम में इस त्योहार को ‘बोहाग बिहू’, केरल में ‘विशु’ और बंगाल में ‘पोइला बैसाख’ के नाम से भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *