पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। राजीव गांधी जी ने भारत को एकता और भाईचारे के सूत्र में बाँधने के अनुकरणीय प्रयास किये।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी की दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश कंप्यूटर-युग में प्रवेश कर पाया। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की दृष्टि दी और तकनीकी, शिक्षा व पंचायती राज के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव रखी।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, देशहित को लेकर राजीव जी के विचार व दृष्टिकोण सदा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगें और उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज ‘सद्भावना दिवस’ पर हम सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक समावेशी, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *