समस्त देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध जनसेवी भावना पांडे ने समस्त देशवासियों को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- “समस्त देशवासियों एवं निष्ठा और साहस के साथ देश की सेवा में समर्पित सभी नौसैनिकों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि भारतीय नौसेना प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को “भारतीय नौसेना दिवस” मनाती है। भारत में नेवी डे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना के अदम्य साहस और जीत की खुशी के रूप में मनाया जाता है। यह गर्व का पल है जिसे न सिर्फ इंडियन नेवी बल्कि देशभर के लोग अपने प्रियजनों व दोस्तों को बधाई देकर सेलिब्रेट करते हैं।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा कि देश की सेना भारत का गौरव है। भारतीय नौसेना का अपना ही महत्व है। भारत में जब भी बाहरी हमले हुए, वह जमीन के रास्ते से हुए। इसका एक कारण भारतीय नौसेना का बल है, जिसके सामने जल मार्ग के जरिए दुश्मन टिक नहीं सके। भारत की समुद्री सीमा बहुत विशाल है। इस विशाल जल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना अडिग खड़ी है। नौसेना के इसी महत्व और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व भी है। 1971 की शुरुआत में भारत पाकिस्तान युद्ध हुआ था, जिसमें जल सेना ने जीत दिलाई थी। इसी उपलक्ष्य में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाते हैं और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हैं। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर सभी जल प्रहरियों को सलाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *