समस्त देशवासियों को ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे उन युवा एथलीट्स के कौशल और समर्पण को समर्पित है, जो अपनी मेहनत से मैदान पर तिरंगे का मान बढ़ाते हैं। मैदान में मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना!

​जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘विश्व एथलेटिक्स दिवस’ के इस अवसर पर आइए, खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर एक सशक्त और फिट भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *