आप सभी को गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज एवं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पावन पर्व गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज और हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश जी की कृपा से प्रत्येक परिवार में आनंद और मंगलमयता का वास हो, यही प्रार्थना है।

इसके साथ ही जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने हरतालिका तीज की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा- प्रकृति, आस्था व सौभाग्य से जुड़े पावन पर्व ‘हरितालिका तीज’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।

वहीं विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर ने हिंदी दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को ‘हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हिंदी भाषा हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। हिंदी दिवस के अवसर पर आइए, अपनी राजभाषा हिंदी के सम्मान, संवर्धन और अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें। हिंदी की सहजता, समृद्धता और व्यापकता को जन-जन तक पहुंचाकर हम अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *