सभी वरिष्ठ नागरिकों को ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समाज को अपने जीवन दर्शन और नैतिक मूल्यों से सींचने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जीवन के उतार-चढ़ाव को देख चुके हमारे वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए एक पावन प्रकाश पुंज है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के इस विशेष अवसर पर हम सभी हमारे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके मान-सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *