समस्त देशवासियों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। 

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महादेव से प्रार्थना है कि श्रावण का यह दिव्य काल आपके लिए मंगलकारी और कल्याणकारी सिद्ध हो। भगवान शिव की कृपा से यह मास आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। हर हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *