समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व शत्-शत् नमन एवं समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व को अचंभित करने वाले ‘मेजर ध्यानचंद जी’ के शौर्य, साहस और कौशल ने भारतीय खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका हॉकी के प्रति अद्वितीय समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *