समस्त प्रकृति प्रेमियों को ‘हिमालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘हिमालय दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देशवासियों एवं प्रकृति प्रेमियों को ‘हिमालय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि बर्फ से ढके विशाल हिमालय पर्वत को बचाने के लिए पहल करने की अतिआवश्यकता है। इस पर्वत श्रृंखला की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमालय पर मंडरा रहा संकट पर्यावरण के साथ ही कई संस्कृतियों के खतरे में पड़ने का संकेत है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हिमालय के ग्लेशियर पिघलने की रफ़्तार में तेजी आई है। उत्तराखंड में स्थित ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। इन्हीं से गंगा और यमुना जैसी कईं नदियाँ निकलती हैं।

वंशिका सोनकर ने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए भाजपा सरकार अपने स्तर से सभी संभव प्रयास कर रही है, किंतु हमें भी हिमालय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। पर्यावरण में हो रहे बदलावों, ग्लोबल वार्मिंग के साथ ही जल, जंगल, जमीन से जुड़े विषयों पर समेकित चिंतन की जरूरत है। सामाजिक चेतना तथा समेकित सामूहिक प्रयासों से ही हम इस समस्या के समाधान में सहयोगी बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *