देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘राधाष्टमी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रेम और भक्ति की अधिष्ठात्री, वृषभानुनंदिनी श्री राधारानी जी के पावन अवतरण दिवस ‘राधाष्टमी’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘राधाष्टमी’ के पावन अवसर पर श्री राधारानी जी की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, भक्ति, सुख और शांति का वास हो, आप सभी पर श्री राधारानी जी की कृपा सदैव बनी रहे, यही कामना है।