पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों व शिव भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एव श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पवित्र श्रावण मास आप सभी के जीवन में श्रद्धा, सद्भाव और शुभता का संचार करे, भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सावन में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव भक्तों को उनकी पूजा-अर्चना का फल तुरंत देते हैं।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देवों के देव देवाधिदेव महादेव ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं, जिनकी भक्ति हर कोई करता है। चाहे वह इंसान हो, राक्षस हो, भूत-प्रेत हो अथवा देवता हो। यहां तक कि पशु-पक्षी, जलचर, नभचर, पाताललोक वासी हो अथवा बैकुण्ठवासी हो। शिव की भक्ति हर जगह हुई और जब तक दुनिया कायम है, शिव की महिमा गाई जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *