देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भगवान विष्णु के दशम अवतार भगवान कल्कि के जयंती पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- सम्पूर्ण सृष्टि के पालनहार, भगवान विष्णु के दशम अवतार भगवान कल्कि के जयंती पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान कल्कि, श्रीहरि विष्णु के दशम अवतार के रूप में अधर्म के विनाश और धर्म की पुनः स्थापना के प्रतीक हैं। भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। भगवान श्री हरि विष्णु जी की असीम कृपा आप सभी पर अनवरत बनी रहे, यही प्रार्थना करती हूँ।

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- हर साल सावन महीने के शुक्ल के पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती बनाई जाती है। इस बार 18 अगस्त 2026 को कल्कि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक भगवान कल्कि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 10वें और अंतिम अवतार के तौर पर वर्णित किया गया है। मान्यताओं के अनुसार, जब कलियुग में पाप अधिक बढ़ जाएगा, तब पापियों के नाश के लिए और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान कल्कि अवतार लेंगे। भगवान कल्कि सफेद घोड़े पर सवार होकर आएंगे। भगवान श्री हरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से दुखों को दूर करें और समस्त जगत का कल्याण करें।