भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, देश की रक्षा एवं सशक्त नेतृत्व हेतु समर्पित यशस्वी रक्षामंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प ने भारत की रक्षा प्रणाली को नई शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान किया है। प्रभु बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *