‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (CRPF) के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- विश्व के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल ‘केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल’ (CRPF) के स्थापना दिवस की सभी जांबाज जवानों को हार्दिक बधाई एवं समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीर जवान अदम्य साहस, अनुशासन और सर्वोच्च समर्पण के साथ निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्र आपकी अमूल्य सेवाओं, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *