लोकतंत्र की नींव को मज़बूत करने वाले सभी समर्पित पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस‘ की शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’  के अवसर पर प्रेस और मीडिया जगत से जुडे सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- समाज को जागरूक करने वाले, जनमानस की आवाज़ उठाने वाले और लोकतंत्र की नींव को मज़बूत करने वाले सभी समर्पित पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस‘ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र के चौथेे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता देश की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं ने समाज में जन जागरूकता के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना, तकनीकी एवं सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में हिदी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियों के साथ ही इसकी प्रासंगिकता भी बढ़ी है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *