जनता की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर पार्षद वंशिका सोनकर ने उठाया ये कदम

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं। वे जनहित के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर नज़र आती हैं। अपने इसी प्रयास के चलते वे लगातार जनसमस्याओं को सुन रही हैं और तत्काल उन समस्याओं के निवारण के प्रयास भी कर रही हैं। वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सेवा और वार्ड का विकास ही उनका लक्ष्य है।

वार्ड की जनता की सुरक्षा और सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी में सड़क किनारे अस्थायी रूप से खड़ी ट्रॉली में रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटवाया।

बता दें कि सड़क के किनारे एक ट्रॉली में रखे गये इस विद्युत ट्रांसफार्मर की वजह से मार्ग में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था और राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही बरसात के इस मौसम में करंट फैलने का खतरा भी बना हुआ था।

वहीं जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्रवासियों की मांग पर पार्षद वंशिका सोनकर ने इस विद्युत ट्रांसफार्मर को मार्ग से हटवाकर अन्यत्र जगह लगवाया। भाजपा की युवा पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से जहां वार्ड की जनता ने राहत की सांस ली है, तो वहीं क्षेत्रवासी उनके इस कार्य की जमकर सराहना भी करते नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *