देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में बच्चों द्वारा पौधा रोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ज्ञात हो कि जीआरडी अकादमी प्रेमनगर मे इन दिनों विद्यालय द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित समर कैम्प में काफी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया है। इस समर कैम्प में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर समर कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के साथ शिक्षकगणों द्वारा पौधा रोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अभिनव कपूर ने कहा कि हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक किया जा सके और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी पौधारोपण करें व अन्य लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक करें।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि जीआरडी एकेडमी द्वारा आयोजित किये जा रहे समर कैम्प में बच्चों द्वारा पौधा रोपण करवाने का उद्देश्य बच्चों को पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर पौधा रोपण करते हुए बच्चे काफी उत्साहित नज़र आए।

इस मौके पर सिमरन, नीलम अनिशा, शिवानी एवं मनीष आदि शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे।