सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। देश की महान नेत्री, राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए जीवनभर कार्य करने वालीं, स्वर्गीय सुषमा स्वराज की आज सातवीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भी उन्हें याद किया।

सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। इस मौके पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के मंगल विचारों की पुण्य ज्योत जनसेवा के पथ को आलोकित कर राष्ट्र व समाज सेवा के लिए सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि सुषमा स्वराज जी को इस दुनिया से विदा हुए सात वर्ष बीत गये, लेकिन आज भी लगता है कि वह हमारे बीच यहीं कहीं हैं। उनमें कुशल प्रशासक का गुण तो था ही, उनके व्यवहार में मां की ममता और बहन का प्यार भी स्पष्ट झलकता था।

उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज जी अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से हम सबके हृदय में एक पवित्र प्रकाश पुंज की भांति अनंत काल तक देदीप्यमान रहेंगी। राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करने वालीं, आदरणीय सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में शत्-शत् नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *