श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ‘गुरु’ का दर्जा देकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने यह संदेश दिया कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शन ज्ञान, सत्य व सिद्धांतों से होता है। इस पवित्र ग्रंथ में सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता की अमूल्य शिक्षाएं समाहित है, जो सदैव समाज को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के इस शुभ अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *