भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ पर दिया विशेष संदेश

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ के अवसर पर जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- शांति ही मानव कल्याण के लिए उत्तम मार्ग है। शांति से समाधान की यात्रा तय होती है और शांति को साधने के लिए व्यवहार-आचरण में संवाद, समन्वय, सहयोग एवं सद्भावना के संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। देश तथा संपूर्ण विश्व में शांति और भाईचारा बना रहे इसी कामना के साथ सभी को ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा कि दुनियाभर में हिंसा और संघर्षों को रोकते हुए शांति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस या विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ पर विश्वास करने वाली महान सनातन संस्कृति में शांति का संकल्प अंतर्निहित है। आइए, सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश देते भारतीय जीवन मूल्यों का अनुसरण कर ‘विश्व-ग्राम’ में शांति की स्थापना में सहयोगी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *