जैव विविधता ही स्वस्थ प्रकृति और धरती पर पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का आधार है : डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने “विश्व जैव विविधता दिवस” के अवसर पर समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को “विश्व जैव विविधता दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि जैव विविधता ही स्वस्थ प्रकृति और धरती पर पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन का आधार है। आइए हम सब मिलकर जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करें।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हर साल 22 मई को, दुनिया पृथ्वी के विविध पारिस्थितिक तंत्रों की समझ बढ़ाने और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाती है। यह महत्वपूर्ण दिन जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है और इसे सुरक्षित रखने व पुनर्जीवित करने की तात्कालिकता पर जोर देता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि हमारे जीवन में जैव विविधता का काफी महत्व है। हमें एक ऐसे पर्यावरण का निर्माण करना है, जो जैव विविधता में समृद्ध, सुदृढ़ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *