उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर आप सभी को शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, तीर्थ यात्रियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के शुभारंभ व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बद्री विशाल, बाबा केदारनाथ, माँ गंगोत्री एवं माँ यमुनोत्री की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। देवभूमि में भक्ति का यह दिव्य क्षण, सनातन परंपरा की अखंड आस्था का प्रतीक है। माँ गंगा जी एवं माँ यमुना जी से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का सतत प्रवाह बना रहे, देश व प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राष्ट्र की उन्नति की कामना करती हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *