29 मई से जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित होगा समर कैम्प

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में बच्चों के मनोरंजन के लिए समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प में भारी संख्या में स्कूली बच्चे प्रतिभाग करने जा रहे हैं।

जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विद्यालय में आयोजित होने जा रहे समर कैम्प के लिए अभी तक काफी बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस समर कैम्प को फन एंड लर्निंग प्रोग्राम के रूप में आयोजित किया जा रहा है, ये समर कैम्प दस दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि इस समर कैम्प में लर्निंग प्रोग्राम के साथ ही विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ भी आयोजित कराई जाएंगी, जिनमें पूल पार्टी, एब्स्ट्रैक्ट पेंटिंग/पॉट पेंटिंग, क्लेय बेस एक्टिविटीज़, फ्रिज़ मैग्नेट मेकिंग, मिरर डेकोरेशन, स्टोन पेंटिंग, मज़े एक्टिविटी, ईट फ्रॉम स्ट्रिंग, फन विथ वाटर, और मूवी टाइम आदि प्रोग्राम होंगे।

डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि 29 मई से आयोजित होने जा रहे इस समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये रखी गई है, जबकि बाहर से आने वाले बच्चों से 1,200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समर कैम्प के लिए लिमिटेड सीट रखी गई हैं, इसलिए जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *