स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन: डॉ. अभिनव कपूर

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने प्रख्यात संत स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत, प्रख्यात संत एवं लोककल्याण के लिए समर्पित, सेवा, त्याग एवं आध्यात्मिक चेतना के अद्वितीय प्रतीक, ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने शिक्षा, सेवा और मानव कल्याण को अपने जीवन का ध्येय बनाकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके द्वारा देश के गांवों में किए गए सामाजिक कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं। उनका तप, त्याग और मानवता की सेवा का अमूल्य संदेश सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *