आचार्य पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजप नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- महान अध्यात्मवेत्ता, युगद्रष्टा दार्शनिक, गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन। उन्होंने जीवनपर्यंत तप, साधना और विचारों के माध्यम से समाज को आत्मोत्थान, सेवा और संस्कारों की दिशा दी। उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- युगदृष्टा मनीषी, अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के अनमोल विचार और शिक्षाएं सदैव मानवता के कल्याण के पथ को आलोकित करती रहेंगी।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने अध्यात्म और समाज सेवा के माध्यम से जनमानस में चेतना का संचार किया और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। वेद, उपनिषद, पुराण तथा भारतीय दर्शन को सहज भाषा में जन-जन तक पहुँचाकर उन्होंने आध्यात्मिकता को व्यावहारिक जीवन से जोड़ा। उनकी विचारधारा, तप व सेवा भावना युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *