निरन्तर जनता की सेवा में जुटी हैं युवा पार्षद वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरन्तर जनसेवा एवं जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं।

वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के अपने प्रयासों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र से होकर बहने वाली बिंदाल नदी की साफ-सफाई का कार्य करवाया। उन्होंने जेसीबी मशीन लगवाकर टनों कूड़ा व मलबे को नदी से बाहर निकलवाया।

बता दें कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड के बिंदाल बस्ती क्षेत्र में बिंदाल नदी में कूड़े का ढेर जमा होने की वजह से क्षेत्र में काफी दुर्गंध उठ रही थी, साथ ही जनता के बीच बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। वहीं इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने जनता की इस समस्या को दूर किया।

इसके अलावा इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में कई जगहों पर रात्रि में अंधेरा रहने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने तत्काल लोगों की परेशानियों को दूर किया और वार्ड के भीतर कई जगहों पर सोलर लाइट्स के पोल लगवाए।

युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने समाजसेवा के कार्यों से जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणामस्वरूप वे आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वार्ड की जनता पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की प्रशंसा करती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *