आज बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा है उत्तराखंड : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की हालत आज किसी से छिपी नहीं है, प्रदेश आज बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा है और देवभूमि की इस हालत के लिए सिर्फ सत्ताधारी भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। ये कहना है उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे का।

भावना पांडे ने उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज इस प्रदेश की दुर्दशा हो चुकी है। वहीं सरकार अपनी खोखली उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है, उसे जनता की कोई परवाह नहीं है। आज राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, जंगली जानवरों का आतंक, निरन्तर बढ़ती बिजली की दरें, टूटी हुई सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव और अन्य क़ई समस्याएं सामने खड़ी हैं किंतु सरकार अपनी ही मौज में मस्त है।

भावना पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार को जहाँ प्रदेश की समस्याओं को दूर करने की ओर ध्यान देना चाहिए वहीं बीजेपी मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे बेतुके मुद्दे को उठाकर धर्म की राजनीति कर रही है। लेकिन उत्तराखंड की जागरूक जनता को अब और मूर्ख बनाना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। आज प्रदेश की जनता अपने हक़ की आवाज़ बुलंद कर रही है। बीजेपी द्वारा मुद्दों से भटकाने की कोशिश कितनी भी हो, जनता का एजेंडा स्पष्ट है। आज प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सड़कों में गड्ढे, बिजली की बढ़ती हुई दरें, वन्य जीव आतंक, ध्वस्त कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार से जवाब चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *