पुलवामा के अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

भावना पांडे ने कहा, वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। साहस, शौर्य और समर्पण से ओत-प्रोत आपकी जीवन गाथा हम सभी देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

भावना पांडे ने कहा, देश के लिए बलिदान होने वाले कभी मरते नहीं, अमर हो जाते हैं। मां भारती के गौरव और सम्मान की रक्षा करने वाले देश के जवानों ने अपनी वीरता और साहस से सदैव इस माटी को गौरवान्वित किया है। मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित अपने वीर जवानों के बलिदान का यह राष्ट्र अनंतकाल तक ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *