भाजपा सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है : भावना पांडे

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और राज्य के बुरे हालातों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में उत्तराखंड की जनता बुरी तरह से त्रस्त है और जनता अब राज्य में बड़ा बदलाव करने का मन बना चुकी है।

भावना पांडे ने भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में बदलाव का आगाज हो चुका है और भाजपा सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जागरूक जनता एकजुट होकर आवाज़ उठा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

भावना पांडे ने कहा, भाजपा के विरुद्ध सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब प्रदेश में होने जा रहे बड़े सियासी बदलाव का संकेत दे रहा है। उत्तराखंड की जनता अन्याय और गलत नीतियों को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। जागरूक जनता अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है। यह संघर्ष किसी दल का नहीं, बल्कि जन-जन के अधिकार और सम्मान की रक्षा का संकल्प है।

भावना पांडे ने कहा, लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और जब जनता जागती है, तो परिवर्तन निश्चित होता है। सत्ताधारी भाजपा के विरुद्ध जनता का यह आंदोलन उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और भविष्य की सुरक्षा का दृढ़ संकल्प है। सरकार की उदासीनता और सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराध, अन्याय, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ जन-आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है और जनता के इस आक्रोश का खामियाजा भाजपा को भुगतना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *