तापमान में आई गिराव लेकिन, बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार

देहरादून। बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट है, पर प्रदेशभर में बारिश और पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के लिए इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है।

दरअसल, अभी तक प्रदेशभर में ऊंचाई वाले इलाकों में सिर्फ एक-दो बार ही बर्फबारी हुई है। नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो जाती है। इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ता है और सर्द हवाएं सुबह-शाम के साथ दिन में भी खूब परेशान करती हैं, लेकिन मानसून विदाई के बाद बारिश न होने से तापमान बर्फबारी के अनुकूल नहीं हो रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में भी आसमान मुख्यतः साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान नौ के लगभग रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *