देहरादून। शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले को लेकर पिछले चार दिन से प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार और धरने पर बैठे शिक्षकों और कर्मचारियों का धरना आज स्थगित कर दिया गया है।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी विधायक के मामले को लेकर खेद जताने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया है।